शनिवार, 16 जनवरी 2021

वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द

 वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द 

परिभाषा -    संक्षिप्त  एवं  प्रभाव वृद्धि के लिए कई  बार वाक्यांश के लिए एक शब्द का प्रयोग किया                     जाता है | उसी को वाक्यांश के लिए  एक शब्द कहते है |  हिंदी में प्रचलित कुछ शब्दों की                      सूची निम्नलिखित है |  

  • किसी बात पर बार बार जोर देना [ आग्रह  ]
  • जो सहनशील न होना  [असहिष्णु ]
  • जो शोक करने योग्य नहीं हो [ अशोक्या  ]
  • न हो सकने वाला [ अशक्य 
  • जो वध करने योग्य न हो  [अवध्य  ]
  • जो इस  लोक का न हो [ अलौकिक ]
  • जो कम बोलता हो [अल्पभाषी ]
  • जिसकी कोई रक्षा न कर  रहा हो [ अरक्षित
  • जो बिन मांगे मिल जाये  [ अयाचित ]
  • जो पहले न हुआ हो  [ अभूतपूर्व  ]
  • जिसको न जीता जा सके [ अजेय
  • जो कभी बूढ़ा न हो [ अजर
  • जो छूने योग्य न हो [ अछूता / अछूत ]
  • जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न जा सके  [ अच्युत ]
  • पदार्थ का अत्यंत सूक्ष्म भाग [ परमाणु ]
  • जिसके आगमन की तिथि निश्चित न हो [ अतिथि ]
  • बरसात   बिलकुल न हो  [अनावृष्टि ]
  • जिसको त्यागा न जा सके [ अत्याज्य ]
  • जिसकी गहराई का पता न लग सके [ अथाह ]
  • जो पहले न देखा गया हो [ अदृष्टपूर्व ] 
  • परम्परा से चली आई कथा [अनुश्रुति ]
  • जिसका निवारण न किया जा सके [अनिवार्य ]
  • कनिष्ठा और मध्यका के बीच की ऊँगली [अनामिका ]
  • जिसका कोई घर न हो  [ अनिकेत ] 
  • जो बिना अंतर के घटित हो  [ अनंतर ]
  • जिसे जाना न जा सके [ अज्ञेय  ]
  • जिसका कोई दूसरा उपाय न हो  [ अनन्योपाय
  • जिसका भाषा द्वारा वर्णन न किया जा सके [ अवर्णनीय ]
  • जो नियमानुसार न हो [ अनियमित  ]
  • जिसका विरोध न हुआ हो या न हो सके  [ अनिरुद्ध /अविरोधी  ] 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you for contacting hindi store ! Please let us know how we can help you.

प्रत्यय

                                                  प्रत्यय  प्रत्यय की परिभाषा [  डेफिनेशन ] -  जो शब्दांश किसी शब्द के अंत में लगकर उसके [ श...